रावण का विभीषण बना निर्माता

By Ajay Mohan

फ़िल्म ''मकबूल'' और ''रावण'' में अपने अभिनय से प्रशंसा पा चुके अभिनेता अजय गेही अब फ़िल्म निर्माता भी बन गये हैं. फ़िल्म ''माधोलाल कीप वाकिंग'' नाम फ़िल्म के वो सह निर्माता हैं.

फ़िल्म ''माधोलाल कीप वाकिंग'' के बारें में उनका कहना है कि, ''फ़िल्म के निर्देशक जय टांक मेरे स्कूल के समय के मित्र हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे फ़िल्म में अभिनय नही कराया, उन्होंने कहा कि तुम्हारे लिए कोई रोल नही है चाहो तो निर्माता बन सकते हो."

क्लिक करें- माधोलाल कीप वॉकिंग की तस्‍वीरें

अजय गेही फ़िल्म के निर्माता इसलिए बने क्योंकि यह फिल्म आम आदमी की ऐसी कहानी है, जो सीधा दिल को छूती है, यह फ़िल्म एक ऐसे आम इंसान की कहानी है, जो एक हादसे का शिकार होकर डर में जीने लगता है और तमाम कोशिशो के बाद ही वो इस डर से उबर पाता है. अजय गेही कहते हैं,"फ़िल्म कि कहानी इतनी अच्छी है कि मुझे तो इससे किसी न किसी रूप में जुड़ना ही था."

100 के करीब एड फिल्मों काम कर चुके अजय ने लोकप्रिय धारावाहिक ''मिली'' में राहुल की भूमिका अभिनीत की.इसके अलावा गुब्बारे, मुड़ मुड़ के न देख, सुपरहिट मुकाबला, मामला गड़बड़ है, किनारे मिलते हैं आदि अनेको धारावाहिकों में तो अभिनय किया है इसके अलावा ''सास वर्सेज बहू'' नामक डांस के शो में भी वो नजर आये थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X