हम दो हमारे दो: अब राजकुमार राव - कृति सैनन करेंगे रत्ना पाठक शाह को Adopt

राजकुमार राव और कृति सैनन दिनेश विजान की फिल्म हम दो हमारे दो की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू कर चुके हैं और फिल्म में उनका साथ देने वाले थे परेश रावल और डिंपल कपाड़िया। लेकिन अब खबर है कि डिंपल कपाड़िया ने ये फिल्म छोड़ दी है और उन्हें रिप्लेस किया है रत्ना पाठक शाह ने। रत्ना जी ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि फिल्म एक ऐसे कपल के बारे में है जिनकी ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो एक उम्रदराज कपल को अडॉप्ट करते हैं। ये कपल होगा परेश रावल और रत्ना पाठक शाह का।

ratna-pathak-shah-replaces-dimple-kapadia-in-rajkummar-rao-kriti-sanon-s-hum-do-hamare-ek

इसके बाद इन चारों की ज़िंदगी एक दूसरे से कैसे जुड़ेगी और कैसे बदलेगी यही एक हल्की फुल्की सी कहानी में तब्दील होगा। फिल्म में पहले डिंपल कपाड़िया थीं लेकिन कोरोना के बाद वो सेट पर वापस लौटना चाहती थीं और उन्होंने अपना डर दिनेश विजान के साथ बांटा। इसके बाद डिंपल ने फिल्म छोड़ दी।

डिंपल कपाड़िया के फिल्म छोड़ने के बाद अब फिल्म में रत्ना पाठक शाह की एंट्री हो चुकी है और फैन्स उन्हें परदे पर देखने को उत्सुक हैं। इसके अलावा, रत्ना पाठक शाह, जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाते दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X