..................... "खुद अपना कप भी नहीं पकड़ सकते, 3 महीने के बच्चे हैं क्या!" वेटेरन एक्ट्रेस ने नए जमाने के एक्टर्स को लताड़ा | Ratna Pathak Shah blasts on new age actors, they can't even hold a coffee cup by themselves - Hindi Filmibeat

"खुद अपना कप भी नहीं पकड़ सकते, 3 महीने के बच्चे हैं क्या!" वेटेरन एक्ट्रेस ने नए जमाने के एक्टर्स को लताड़ा

ratna-pathak-shah-blasts-on-new-age-actors-they-cant-even-hold-a-coffee-cup-by-themselves

Ratna Pathak Shah: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल रत्ना पाठक शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नए जमाने के एक्टर्स को जमकर लताड़ा है। दशकों से इंडस्ट्री में काम कर रहीं एक्ट्रेस ने कई पीढ़ियों को काम करते देखा है। ऐसे में उन्होंने बताया कि कैसे नए जमाने के एक्ट्रर्स अभिनय से ज्यादा दूसरी बातों का ख्याल रखते हैं।

अपनी आगामी वेब सीरीज "हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई" के प्रमोशन के दौरान रत्ना पाठक शाह ने बताया कि कैसे कुछ एक्टर्स भी वजह से पूरी फिल्म का बजट प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा, "मैंने कई अच्छे अभिनेताओं को देखा है जो इस बिजनेस से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं। उनके साथ शूटिंग पर हर जगह वर्कआउट की टीम जाती है। उनका सारा जिम उपकरण जाता है। और फिर वो करते क्या हैं? परफॉरमेंस आप देखो। क्या यह उस लायक है? जिम इक्विपमेंट, कैटरर्स और शेफ के बाद भी फिल्म की कमाई कितनी है? क्या फिल्म ने वह पैसा कमाया जो इसमें लगाया गया था? वो पहले देखो। तो, यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण है।"

एक्ट्रेस ने फ्लाइट का एक किस्सा याद करते हुए बताया, "मैंने ऐसे अभिनेताओं को देखा है जो एक कप कॉफी के लिए भी नहीं कहेंगे। कॉफी असिस्टेंट लेकर जाता है। असिस्टेंट ही कप खोलता है। एक्टर एक घूंट लेता है और असिस्टेंट को वापस पकड़ने देता है। ये क्या है? 3 महीने के बच्चे हैं आप.. कि कप भी नहीं पकड़ सकते आप अपना हाथ मैं? इस तरह की निर्भरता देखकर मुझे अजीब लगता है। जीवन इससे कहीं बढ़कर है। मुझे यह बहुत खतरनाक लगता है!"

आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, "हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई" एक एपिसोडिक रिलीज होगी। पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे , और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे।

Read more about: ratna pathak shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X