Ratna Pathak: मनोरंजन के बदलते दौर पर अभिनेत्री ने दिया बड़ा बयान

Ratna Pathak: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रत्ना पाठक काफी समय से सिनेमा जगत में अपने काम से जादू दिखा रही हैं। अब एक्ट्रेस ओटीटी पर भी अपना जादू दिखाकर फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज हैप्पी फैमिली कंडीशंस अप्लाई प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
वेब सीरीज में रत्ना पाठक ने एक अलग ही कला दिखाई है, इस सीरीज में एक्ट्रेस एक गुजराती हाउस वाइफ का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फिल्मों में सिंपल रोल में दिखने वाली रत्ना रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। जो देश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं।
वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एंटरटेनमेंट कंटेंट को लेकर खुलकर बात की। अपनी बात हमेशा खुलकर सामने रखने वाली रत्ना पाठक शाह का कहना है कि 'ओटीटी के आने से इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है, कुछ अच्छा, कुछ बुरा। लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि मुझे जो उम्मीद थी टीवी से, वो बिलकुल पूरी नहीं हुई। मुझे लगा था टीवी गेम चेंजर होगा। ये लोगों को ऐसी कहानियां कहने का मौका देगा, जो पहले नहीं सुनाई गई है, कुछ देर के लिए ऐसा हुआ भी'।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रत्ना शाह पाठक कहती है, 'शुरुआत के कुछ पांच दस साल तो टीवी काफी नया और फ्रेश था, सब कुछ नया था। लेकिन अब सबकी आंखे खुल गई। अब देखिए, कैसे कैसे शोज आ रहे हैं टीवी पर नागिन और डायन। मैंने जो सोचा था, वो नहीं हो पाया। लेकिन मुझे ओटीटी से अच्उछी उम्मीदें है। आशा करती हूं कि यहां हमें अच्छी कहानियां सुनने मिले'।
बता दें कि अभिनेत्री रत्ना पाठक मशहूर एक्ट्रेस दीना पाठक की बेटी हैं। उन्होंने साल 1983 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंडी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मशहूर कॉमिक टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई से मिली।


Click it and Unblock the Notifications












