बेटे के साथ दूसरी फिल्म करेंगी रति अग्निहोत्री
फिल्म 'लव यू सोणिए' के बाद अभिनेत्री रति अग्निहोत्री अपने बेटे तनुज वीरवानी के साथ 'पुरानी जिंस' में नजर आएंगी। तनुज ने आईएएनएस से कहा, "मैं और मेरी मां 'पुरानी जिंस' में साथ काम कर रहे हैं। वह मेरी मां का किरदार कर रही है यह अपनी मां के साथ काम करने का अलग अनुभव है। मैं थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन उन्होंने मुझे सहज कर दिया।"
तनुश्री चटर्जी बासु निर्देशित 'पुरानी जिंस' में आदिया सील और इसाबेले लिटे काम कर रही हैं।

अपनी मां के त्याग को स्वीकारते हुए तनुज ने कहा, "एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह एक अच्छी मां भी हैं। मेरे लिए उन्होंने अपने अभिनय करियर को छोड़ दिया, जब उनका करियर ऊंचाई पर था। मैं उनकी बेहद इज्जत करता हूं। सब कुछ कुरबान कर देना आसान नहीं।"
रति ने 'एक दूजे के लिए' और 'कुली' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।
तनुज की पहली फिल्म 'लव यू सोणिए' 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











