..................... Ratan Tata Net Worth: ratan tata passed away at the age of 86, know the net worth, tata product and Successor - Hindi Filmibeat

Ratan Tata Net Worth: करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, जानें कौन होगा इतनी प्रॉपर्टी का अगला वारिस ?

Ratan Tata Net Worth

Ratan Tata Net Worth: भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा आज इस दुनिया में नहीं हैं। 9 अक्टूबर बुधवार को उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अधिक बीमारियों के शिकार होने की वजह से उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया था, लेकिन तबियत में सुधार ना हो पाने की वजह से बीते दिन उन्होंने आखिरी सांस ली।

बता दें कि पीएम मोदी, मुकेश अंबानी, अमित शाह, राहुल गांधी, सीएम एक नाथ शिंदे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम राजनेताओं और बिजनेस मैन ने शोक जाहिर किया। बताया जा रहा है कि आज रतन टाटा की विदाई राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। जिसके लिए मुंबई में खासतौर पर सभी कार्यक्रमों को रद्द किया गया है।

रतन टाटा एक जानी मानी हस्ती थे उनके निधन के बाद हर कोई उनकी संपत्ती और उनके होने वाले उत्तराधिकारी के बारे में जानना चाह रहा है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो चलिए जानते हैं कि कुल कितनी संपत्ती के मालिक थे रतन टाटा और अब कौन होगा उनका अगला वारिस।

क्या करता है टाटा ग्रुप
आपको बता दें कि टाटा ग्रुप बड़े और नामी कारोबारियों में से एक है। किचन के सामान से लेकर समंदर के जहाज तक टाटा कंपनी बनाता है। टाटा नमक, टाटा संपन्न मसाले, टाइटन घड़ी, स्टारबक्स कॉफी, टाटा कंज्यूमर, टाटा केमिकल्स, एयर इंडिया, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कार इसके साथ ही टाटा टेलीकॉम इंडस्ट्री में भी काफी आगे है।

टाटा की कुल संपत्ति
रतन टाटा के संपत्ति की बात करें तो वह करीब 3800 करोड़ रुपये के मालिक हैं। हालांकि यह रिपोर्ट आज की नहीं बल्कि दो साल पहले की है। साल 2022 में जब रतन टाटा की संपत्ति का आकलन किया गया था। तब उनकी नेटवर्थ कुल 3800 करोड़ रुपये निकली थी। वह IIFL Wealth Hurun Indian Rich List में 421वें स्थान पर थे। इसके पीछे का कारण यह है कि टाटा ट्रस्ट होल्डिंग कंपनी के तहत फर्मों द्वारा की गई कमाई का 66% योगदान करते हैं।

कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी
आपको बता दें कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। जिस वजह से उनकी कोई संतान नहीं है और यही कारण है कि लंबे समय से उत्तराधिकारी पर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि अब इतने बड़े कारोबार को कौन संभालेगा। बता दें कि अब रतन टाटा के उत्तराधिकारी में नोएल टाटा का नाम लिस्ट में आता है। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा। ये तीनों ही टाटा कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों में से ही किसी एक को टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X