Ratan Tata Last Video- मौत से पहले ऐसी हो गई थी रतन टाटा की हालत? अंतिम वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखे!

Ratan Tata Last Video- टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से सभी हैरान हैं। उन्होने बुधवार देर रात 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है और लोग लगातार शोक संदेश भेज रहे हैं।
मौजूदा पदाधिकारी ने रतन टाटा के निधन को लेकर आधिकारिक ऐलान किया था जिसके बाद लोग हैरान हैं। लेकिन इस बीच रतन टाटा का आखिरी वीडियो सामने आया है और वो तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने निधन से पहले ये वो आखिरी मौका था जब वो पब्लिकली स्पॉट किए गए थे। रतन टाटा का ये वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है और उनकी हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो ठीक नहीं है। उम्र का तकाजा साफ नजर आ रहा है।
आखिरी वीडियो
रतन टाटा इस वीडियो में खुद ठीक से नहीं चल पा रहे हैं और इसलिए उन्होने स्टैंड का सहारा लिया है। इसके अलावा एक शख्स भी है जो कि उनको सपोर्ट देते हुए आग बढ़ रहा है। रतन टाटा के इस अंतिम वीडियो को Pallav Paliwal ने साझा किया है और लिखा है, ''यह आखिरी बार था जब हमने आपको आखिरी बार देखा था। RIP भारत रतन टाटा सर, भारत के असली रत्न।'' जैसे ही वी़डियो सामने आया लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आते ही एक शख्स ने लिखा, इंडिया का कोहिनूर चला गया। एक ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। एक का कहना था, भारत का लौह पुरुष। एक ने लिखा, ऐसा दरियादिली सदियों में एक बार जन्म लेता है। एक ने लिखा, ये तो बहुत बड़ा नुकसान है। इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए रतन टाटा का आखिरी वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications










