Ratan Tata की गर्लफ्रेंड ने सैफ के पिता को किया था डेट, अगर बात बनती तो ये हसीना होती Kareena Kapoor की सास

Ratan Tata

Ratan Tata Girlfriend: देश के जाने-माने बिजनेसमैन, जिनके नाम से बच्चा-बच्चा रूबरू है उनका बीते दिन देहांत हो गया। जी हां, 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने अपने प्राण त्याग दिए और वो अपने परिवार और फैंस को अकेला छोड़ गए।

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और ना ही उनके बच्चे हैं। लेकिन आपको बता दें वो कई बार रिलेशनशिप में आ चुके हैं और कई खबरों की मानें तो उनका दिल एक बॉलीवुड एक्ट्रेस पर आया था और वो उनसे शादी भी करना चाहते थे।

Ratan Tata को पसंद थी ये एक्ट्रेस

रतन टाटा को 1970 और 80 के दशक में स्क्रीन पर छाई रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस से लगाव था। उनके अलग होने से पहले, ऐसा माना जाता था कि उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। वह उनकी पत्नी बनने वाली थीं, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में, उन्होंने किसी और शख्स से शादी कर ली, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, जबकि बिजनेस टाइकून सिंगल रहे। हम बात कर रहे हैं सिमी ग्रेवाल की।

Simi Garewal के भी थे खूब चर्चे

सिमी ग्रेवाल का अपने पड़ोसी, इंग्लैंड में जामनगर के महाराजा शत्रुसल्यासिंहजी के साथ गहरा रोमांटिक रिश्ता था लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। इसके बाद सिमी गरेवाल ने पटौदी खानदान के नवाब मंसूर अली खान पटौदी को भी डेट किया। मंसूर अली तो सिमी के दीवाने तक हो गए थे लेकिन मंसूर अली खान की जिंदगी में शर्मिला टैगोर की एंट्री हुई थी, तो उन्होंने सिमी को छोड़ दिया था। सिमी की ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई, वरना वो आज सैफ अली खान की मां और करीना कपूर की सास होतीं।

ऐसा माना जाता है कि मंसूर अली खान से दिल टूटने के बाद, उन्होंने बिजनेसमैन रतन टाटा को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे।

शादी तक नहीं पहुंच पाया प्यार

सिमी ने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि उनके और रतन के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। उन्होंने उन्हें 'परफेक्ट जेंटलमैन' कहा। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा। वह भारत में उतने कंफर्टेबल नहीं हैं, जितने विदेश में हैं।" ऐसा कहा जाता है कि रतन और सिमी ने शादी करने की योजना बनाई, लेकिन किस्मत उनके पक्ष में नहीं थी। अंत में, सिमी ने दिल्ली में जन्मे चुन्नामल वंश के रवि मोहन से शादी कर ली। हालांकि, 1979 में वे अलग हो गए।

More from Filmibeat

Read more about: ratan tata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X