..................... Ratan Tata Funeral: हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई गुरुओं ने की रतन टाटा के लिए प्रार्थना, दिल जीत लेगा Video Ratan Tata Funeral Video: Hindu Muslim Sikh Christian Religious Guru Unite During Last Rites - Hindi Filmibeat

Ratan Tata Funeral: हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई गुरुओं ने की रतन टाटा के लिए प्रार्थना, दिल जीत लेगा Video

ratan tata

Ratan Tata Funeral Video- 'टाटा ग्रुप' के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से शोक की लहर पूरे देश में दौड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा से भी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं।

लेकिन इस दौरान एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा और रियल इंडिया आपको इस वीडियो में नजर आने वाला है। रतन टाटा ने हमेशा मानव कल्याण को लेकर काम किया है और कभी भी जाति धर्म में नहीं बंटे हैं।

यही कारण है कि उनकी प्रार्थना सभा में सिर्फ पुजारी नहीं बल्कि हर धर्म के लोग मौजूद हैँ। वीडियो में आप देखेंगे कि उनके पार्थिव शरीर के पास मंदिर के पंडित जी, मस्जिद के मौलवी साहब, चर्च के पादरी और गुरुद्वारे के पुजारी मौजूद हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते हुए ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स

इस वीडियो के सामने आते ही एक शख्स ने लिखा, ''वह धर्म से परे थे, उनकी प्रार्थना सभा में आप हिंदू मुस्लिम सिख ईसाइयों को एक साथ देख सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''मौलवी साहब, पादरी, गुरुजी और पंडित जी एक साथ खड़े होकर मेरे देश में मानवता दिखाने का अद्भुत उदाहरण हैं।'' एक ने लिखा, ''वह हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।'' एक ने लिखा, ''ये होता है...अच्छे इंसान की पहचान...उनके प्रार्थना के लिए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई...सब खड़े हुए हैं...मेरा भारत महान।'' एक ने लिखा, ''देश का सबसे बड़ा दानदाता.. ..शांति मिले।''

इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स करते हुए रतन टाटा की तारीफ कर रहे हैं। रतन टाटा भारत रत्न थे और उनको सबसे बड़ा दानी भी कहा जाता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: ratan tata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X