Ratan Tata Funeral Date and Time: कहां और कब होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार, जानें डीटेल्स

Ratan Tata Funeral Date Time and Location: देश के नामी उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को देर रात आखिरी सांस ली। अधिक बीमारियों के शिकार होने की वजह से उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया था, लेकिन तबियत में सुधार ना हो पाने की वजह डॉक्टर्स भी उनकी जान नहीं बचा पाए।
नरीमन प्वाइंट लाया जाएगा रतन टाटा का पार्थिव शरीर
बता दें कि रतन टाटा का बॉबी को रात के 2 बजे ही उनके घर ले जाया गया था। वहीं खबरों की माने तो आज 9:30 बजे के करीब उनके पार्थिव शरीर को नरीमन प्वाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा। रतन टाटा के निधन की वजह से महाराष्ट्र में सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई की जाएगी।
कहां होगा अंतिम संस्कार
सोर्स के मुताबिक रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित घर ले जाया गया था। वहीं कुछ ही देर में नीरमन प्वाइंट लेकर आया जाएगा। जिससे सभी लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इस मौके पर सभी राजनेता और नामी बिजनेस मैन के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं रतन टाटा के अंतिम संस्कार की बात करें तो आज दोपहर 3:30 बजे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लेकर जाया जाएगा। टाटा को भी वहीं ले जाया जाएगा जहां टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को ले जाया गया था। हाल ही में खबर मिली है कि अमित शाह भी रतन टाटा के अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे।
झारखंड सरकार ने ऐलान किया राजकीय शोक
इसी बीच झारखंड सरकार ने रतन टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि पीएम मोदी, मुकेश अंबानी, अमित शाह, राहुल गांधी, सीएम एक नाथ शिंदे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम राजनेताओं और बिजनेस मैन ने शोक जाहिर किया।


Click it and Unblock the Notifications