..................... ratan tata dog did not eat anything after ratan tata demise video gone viral - Hindi Filmibeat

Ratan Tata के निधन के बाद बेचैन हो गया उनका पालतू कुत्ता, खाने तक से किया मना, अंतिम संस्कार पर...

ratan tata

Ratan Tata Dog Video: मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट रतन टाटा के निधन से पूरा देश शोकाकुल हो गया है। उनकी मृत्यु ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 86 साल की उम्र में रतन टाटा के प्राण त्यागने के बाद उनका परिवार और यहां तक कि उनके पालतू जानवर भी परेशान हो गए हैं।

Ratan Tata के पालतू कुत्ते का वीडियो आया सामने

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में स्वर्गीय रतन टाटा के पालतू कुत्ते को दिखाया गया है और यह भी दावा किया गया है कि उनके पालतू कुत्ते ने रतन टाटा के निधन के बाद से ही कुछ नहीं खाया है और वो अपने मालिक के चले जाने से व्याकुल हो उठा है। अंतिम संस्कार के दौरान रतन टाटा के पालतू कुत्ते की बेचैनी साफ देखने को मिल रही है।

सोमवार सुबह Ratan Tata हुए थे एडमिट

आपको बता दें, उन्हें सोमवार सुबह गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, जिससे उनके फैंस और बिजनेस ग्रुप्स में गहरी चिंता फैल गई। इस खबर के सामने आने से ठीक पहले, टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक आश्वस्त करने वाला पोस्ट शेयर किया था।

रतन टाटा के आखिरी पोस्ट में जिक्र किया गया था कि वह अपनी उम्र के कारण रेगुलर चेकअप करवाने जा रहे हैं, और इस बात पर जोर दिया कि उनके फैंस को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Ratan Tata ने अपने बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचाया

रतन टाटा ने 1991 से दिसंबर 2012 में अपनी रिटायरमेंट तक टाटा ग्रुप का लीड किया, इस दौरान उन्होंने कंपनी को 100 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत की ग्लोबल पावर में बदल दिया। उनके नेतृत्व में, टाटा ग्रुप ने कई आयाम छुए, जगुआर लैंड रोवर और कोरस स्टील जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों का टेकओवर किया।

Ratan Tata को मिला पद्म विभूषण

रतन टाटा सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने बढ़-चढ़कर चैरिटीज कीं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण विकास पर काम किया। कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के लिए उनके नजरिए ने भारत और दुनिया भर में बिजनेस के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया। समाज और इंडस्ट्री में उनके योगदान के सम्मान में, टाटा को 2008 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Read more about: ratan tata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X