Ratan Tata Death- नहीं रहे 'टाटा ग्रुप' के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, इतनी आयु में ली अंतिम सांस..

Ratan Tata Death- टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के परिवार के लिए आज का दिन किसी कयामत से कम नही हैं। मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया है, वो 86 साल के था।
आज उनकी कंपनी ने निधन को लेकर जैसे ही घोषणा की लोग स्तब्ध हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है और दुख व्यक्त किया है।
चन्द्रशेखरन ने कहा, "सबसे बड़े नुकसान के साथ हम श्री रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं, जो वास्तव में एक असाधारण लीडर थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह बल्कि हमारे देश के मूल ढांचे को भी आकार दिया है।"
टाटा कंपना का नाम जैसे ही सामने आता है रतन टाटा ही अकेले शख्स सामने खड़े दिखते हैं। ना सिर्फ एक अच्छे बिजनेसमैन बल्कि उम्दा शख्सियत के मालिक थे रतन टाटा। कंपनी को 1991 से लेकर 2012 उन्होने एक चेयरमैन के रूप अपना समय दिया और ये वो वक्त था जब टाटा फर्श से अर्स तक पहुंची थी।
उनके कार्यकाल में कई शानदार निर्माण हुए और इस लिस्ट में जगुआर लैंड रोवर, कोरस स्टील और टेटली टी कई जबरदस्त ब्रांड्स बने। आज ना सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में टाटा का डंका बजता है और लोग रतन टाटा को इसी वजह से याद रखते हैं।
अपनी दरियादिली के लिए मशहूर रतन टाटा देश की कई आपदाओं में खुलकर सामने आए थे और बिना झिझक मदद की थी। आज ऐसी शानदार शख्सियत इस फानी दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चली गई।


Click it and Unblock the Notifications











