Ratan Tata के निधन की खबर सुन टूट के बिखर गईं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, रोते-रोते बोलीं- तुम चले गए...

Ratan tata

Ratan Tata Ex-Girlfriend Emotional Post: रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक से निधन की खबर सुन पूरे देश में शोक की लहर आ गई है। 9 अक्टूबर बुधवार रात 11:30 बजे टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। रतन टाटा के जाने की खबर सुन ना सिर्फ उद्योगपति बल्कि राजनेता और फिल्मी सितारे भी दुख में डूबे हुए हैं।

नेता और अभिनेता ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि पीएम मोदी, मुकेश अंबानी, अमित शाह, राहुल गांधी, सीएम एक नाथ शिंदे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम राजनेताओं और बिजनेस मैन समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी शोक जाहिर किया है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, वरुण धवन, संजय दत्त, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

टूट गईं रतन टाटा की एक्स गर्लफ्रेंड
वहीं एक और एक्ट्रेस हैं जो रतन टाटा के जाने से बेहद दुखी हैं। जी हां, बता दें कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रतन टाटा की पुरानी दोस्त और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल हैं। सिमी गरेवाल रतन टाटा के जाने से बुरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उन्होंने रतन टाटा के लिए इमोशनल पोस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट को पढ़कर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

सिमी दी अंतिम विदाई
सिमी गरेवाल ने रतन टाटा को अलविदा कहते हुए एक बेहद ही दुखद पोस्ट शेयर किया है। सिमी ने अपने एक्स एकाउंट पर टाटा को अंतिम विदाई देते हुए लिखा- 'वे कहते हैं कि तुम चले गए...तुम्हारा नुकसान सहन कर पाना बहुत मुश्किल है...बहुत ही मुश्किल...अलविदा मेरे दोस्त...रतन टाटा।'

सिमी ने कबूली रिश्ते की बात
साल 2011 में सिमी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंयरव्यू में यह कबूल किया था कि वह और रतन टाटा हिस्ट्री शेयर करते हैं। उन्होंने टाटा की तारीफ करते हुए कहा- रतन और मैं बहुत पीछे चले गए हैं। वह परफेक्शन हैं। उनमें ह्यूमर की अच्छी सेंस हैं। वे विनम्र हैं और एक परफेक्ट जैंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है। वह भारत में इतना रिलैक्स नहीं हैं जितना विदेश में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X