Ratan Tata भी हुए डीपफेक वीडियो का शिकार, लोगों को लालच देकर पैसे लगाने की बात करते आए नजर!

Ratan Tata Deepfake Video- बॉलीवड स्टार्स से हुई डीपफेक वीडियो की शुरुआत अब बिजनेसमैनों के घर तक जा पहुंची है। जी हां, डीपफेक वीडियो के नए शिकार कोई और नहीं बल्कि मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा हुए हैं।
इस वक्त रतन टाटा को लेकर चर्चा है कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में रतन टाटा को कहते हुए कहा जा रहा है कि कंपनी में निवेश करके 100 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते हैं।
इस तरह का लालच देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम पोस्ट में सोना अग्रवाल नामक यूजर द्वारा अपलोड की गई है। इसमें टाटा कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने की अपील की गई है। इसके लिए Ratan Tata के डीपफेक वीडिया और इंटरव्यू का इस्तेमाल किया गया है।
सोना अग्रवाल खुद को टाटा की मैनेजर बता रही है। पोस्ट में लिखा है कि भारत वासियों के लिए रतन टाटा की एक सिफारिश। आपके पास 100 प्रतिशत गारंटी के साथ जोखिम फ्री होकर आज ही निवेश को बढ़ाने का मौका है।
इसके लिए अभी चैनल पर जाएं।' वीडियो में मुनाफे का दावा करते हुए लोगों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा होने के मैसेज भी दिखाए गए हैं। यही पोस्ट वायरल होते हुए कंपनी अधिकारियों तक पहुंची। वीडियो के बाद से बवाल मचा हुआ है।
हालांकि रतन टाटा की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी की टाटा के मालिक इस पर किस तरह का एक्शन लेते हैं। रतन टाटा देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा, रश्मिका मंदाना और पीएम मोदी जैसी हस्तियों का डीपफेक वीडियो वायरल हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











