निर्देशक बनना चाहते हैं रसूल पोकुट्टी

By Staff

फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में बेहतरीन साउंड मिक्सिंग के लिए ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी ने कहा है कि उनका सपना निर्देशक बनना है और यदि संभव होगा तो वह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहेंगे।

पोकुट्टी ने कहा, "मैं निर्देशन करना चाहता हूं। फिल्म का कोई भी छात्र अपने जीवन में फिल्म का निर्देशन करना चाहता है। मेरा भी यही सपना है।" पोकुट्टी ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व उन्होंने फिल्म बनाने की पूरी तैयारी कर ली लेकिन अंत समय में पैसे की समस्या आ गई और उनका निर्देशन का सपना अधूरा रह गया।

अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसकों में एक पोकुट्टी ने कहा, "मुझे अभी तक कुछ पता नहीं है लेकिन मेरी इच्छा अमिताभ के साथ काम करने की है। उनके प्रति मेरे दिल में ढेर सम्मान है। जब मुझे ऑस्कर पुरस्कार मिला तो उन्होंने मेरे लिए गुलदस्ता और बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने मुंबई में पिछले हफ्ते मुझे सम्मानित भी किया था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X