..................... लिफ्ट वाले फेक वीडियो पर फाइनली आया रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, कड़ी कार्यवाही... Rashmika Mandanna- लिफ्ट वाले फेक वीडियो पर फाइनली आया रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, कड़ी कार्यवाही की.. Rashmika Mandanna's reaction on fake lift video, demand for strict action - Hindi Filmibeat

Rashmika Mandanna- लिफ्ट वाले फेक वीडियो पर फाइनली आया रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, कड़ी कार्यवाही की..

rashmika mandanna

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के एक वीडियो ने सबको हिलाकर रख दिया था और ये एक लिफ्ट से वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर चर्चा हुई तो पता चला ये एक फेक वीडियो को जिसको एआई के जरिए बनाया गया है।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ सबसे पहले अमिताभ बच्चन का पोस्ट सामने आया था। हालांकि अब रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी इस पर सामने आया है। उन्होने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिसने जिसने इसपर आवाज उठाई है।

रश्मिका मंदाना का रिएक्शन

उन्होने लिखा, ''इसे साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ, न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज एआई के दुरुपयोग के कारण लोग बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है।

आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं। लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में था, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकता कि मैं इससे कैसे निपट सकता था। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक ग्रुप के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।''

गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने लिखा था

"अब एक डीपफेक रश्मिका वीडियो सामने आया है और मैंने अभी उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखी है जहां वह वास्तव में परेशान दिख रही है - ऐसे देश में जहां हर रोज महिलाओं के शरीर का शोषण होता है, डीप फेक अगला हथियार बनने जा रहा है।" वे लड़कियों को निशाना बनाते हैं, परेशान करते हैं और ब्लैकमेल कर उगाही करते हैं।'' इसके बाद रश्मिका ने उनको धन्यवाद कहा था।

क्या बोलीं रश्मिका?

रश्मिका मंदाना ने एक को जवाब देते हुए लिखा, ''इस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए धन्यवाद।'' एक से उन्होने कहा, ''धन्यवाद चिन्मयी इस पर जागरूकता पैदा करने के लिए। मुझे उम्मीद है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और सही दिशानिर्देश लागू किए जाएंगे।''

इस तरह से रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रही हैं। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं हो पाया है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को किसने डाला है। देखना ये है कि उस पर क्या कार्यवाही होती है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X