..................... Rashmika mandanna's close friend revealed the news of not going Bengaluru film festival is absolutely false - Hindi Filmibeat

रश्मिका मंदाना के करीबी ने किया खुलासा, बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में ना जाने की खबरें हैं एक दम झूठी

By Filmibeat Desk
Rashmika mandanna

Bengaluru film festival: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने काम को लेकर खास चर्चाओं में बनी हुई हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में जाने से मना कर दिया और इसे लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने राज्य के बारे में गलत बयान दिए हैं। इस तरह की खबरों के चलते फैन्स और आम जनता के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर रश्मिका मंदाना से जुड़े करीबी सूत्रों ने सफाई दी है।

रश्मिका मंदाना से जुड़े सूत्रों का कहना है, 'कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि रश्मिका ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में जाने से मना कर दिया और इसे लेकर गलत बातें कही हैं, साथ ही राज्य को लेकर भी गलत बयान दिए हैं। बताई जा रही ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और इनमें थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। रश्मिका मंदाना के बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, कि किसी ने उन्हें बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में आने को कहा और उन्होंने मना कर दिया, ये सब बिल्कुल गलत और बेबुनियाद हैं। यह बयान सही सच सामने रखने और किसी भी तरह की झूठी अफवाहों को खत्म करने के लिए जारी किया जा रहा है।'

इस बयान के साथ साफ हो जाता है कि रश्मिका मंदाना को लेकर जो भी बातें सोशल मीडिया या कुछ रिपोर्ट्स में फैलाई जा रही थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। अफवाहों पर यकीन करने से पहले सही जानकारी लेना जरूरी है। रश्मिका ने हमेशा अपने काम और व्यवहार से अपने फैन्स का दिल जीता है, और इस मामले में भी उनके करीबियों ने पूरी सच्चाई सबके सामने रख दी है।

काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी फिल्म सिकंदर में नजर आने जा रही हैं। बीते दिन सिकंदर फिल्म के गाने जोहरा जबी गाने का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें रश्मिका और सलमान खान का बॉन्ड काफी खूबसूरत लगा। वहीं आज यानी कि 4 मार्च को फिल्म का गाना रिलीज हो जा रहा है। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हैं।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X