..................... Rashmika Mandanna wishes Allu Arjun on his birthday with sweetest note, see here. Rashmika Mandanna ने सबसे प्यारे अंदाज में Allu Arjun को किया विश, लिखा- 'पूरी दुनिया आपका...' । - Hindi Filmibeat

Rashmika Mandanna ने यूं अपने 'पुष्पा राज' Allu Arjun को किया बर्थडे विश, लिखा- 'पूरी दुनिया आपका...'

allu arjun

Rashmika Mandanna Birthday wish for Allu Arjun: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन को देश भर से फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' की को-स्टार रश्मिका मंदाना ने बेहद प्यारे अंदाज में अपने ऑनस्क्रीन 'पुष्प राज' को जन्मदिन की बधाई दी है।

अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए, रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश करते हुए लिखा है- 'मेरे पुष्पराज @alluarjun को जन्मदिन की शुभकामनाएं पूरी दुनिया आपको पुष्पा के रूप में वापस एक्शन में देखने का इंतजार कर रही है और मुझे आशा है कि वे आपसे प्यार करेंगे। ज्यादा से ज्यादा।'

बता दें कि 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। लोगों को फिल्म के गाने से लेकर एक-एक डायलोग तक पसंद आए थे।

वहीं, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही शुक्रवार की शाम फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

अल्लू अर्जुन इस पोस्टर में खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साड़ी- ब्लाउज पहना हुआ है लेकिन इसे अलग तरह से कैरी किया है। अल्लू अर्जुन ने हाथों में चूड़ियां और उंगलियों में हैवी रिंग पहनी हुई है। वे गले में फूल- नींबू की माला और नाक में नथनी कैरी की हुई है। साथ ही वे एक हाथ में बंदूक लिए हुए खौफनाक नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना को देखने के लिए भी फैंस पूरी तरह उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X