एक्स-रे रिपोर्ट के साथ पैर का प्लास्टर दिखाती नजर आईं रश्मिका मंदाना, हो गया ऐसा हाल!

Rashmika Mandanna Post- रश्मिका मंदाना इस वक्त सोशल मीडिया पर तो चर्चा में हैं ही लेकिन वो अपनी तबियत को लेकर भी काफी दुखी हैं। फिल्म छावा में नजर आने वाली रश्मिका मंदाना इस वक्त अपने पैरों के फ्रैक्चर से जूझ रही हैं।
हाल ही में वो 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च में नजर आईं थीं लेकिन उनको लोगों के सहारे से चलते हुए देखा गया है। पता चला है कि उनके पैर में तीन फ्रैक्चर आए थे और इसके बाद से वो चलने असमर्थ हैं। अब कुछ तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं जिनको खुद रश्मिका ने साझा किया है।
एक्स-रे की तस्वीर
रश्मिका मंदाना ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं इनमें काफी कुछ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना का एक्स-रे, फ्रैक्चर पैर का प्लास्टर और रिपोर्ट नजर आ रही है।
रश्मिका मंदाना ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''मेरा जीवन वर्तमान में, छावा का प्रचार - महारानी येसुबाई का किरदार निभाकर मैं बहुत सम्मानित, धन्य और आभारी महसूस कर रही हूं।
वह अपना दर्द अपने लोगों को नहीं दिखाएगी और न ही मैं दिखाऊंगी।'' इसके बाद उनका ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
रश्मिका मंदाना के फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है तो किसी का कहना है कि उनको आराम करना चाहिए। इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल वो छावा को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी बड़ा धमाका कर करने वाली हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications