श्रीवल्ली ने बॉयफ्रेंड के साथ फेरे लेने के लिए चुनी ये महल, इतना है 1 रात का किराया.. कर देगा जेब ठंडी

Rashmika Mandanna Vijay Devrakonda Wedding Venue: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक दोनों साल 2026 में शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में दोनों की सगाई हो चुकी है, हालांकि इस बारे में कपल ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Rashmika Mandanna Vijay Devrakonda Wedding Venue

जैसे ही उनकी शादी की खबरें सामने आईं, लोग उनके वेडिंग वेन्यू के बारे में जानने लगे। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में होगी। खबरों के अनुसार दोनों यहां एक बेहद शानदार और पुराने महल जैसे होटल में सात फेरे ले सकते हैं। इसी वजह से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी शादी बिल्कुल किसी शाही शादी जैसी होगी।

हम आपको उदयपुर के उन मशहूर हेरिटेज होटलों के बारे में बता रहे हैं, जहां अक्सर बड़ी-बड़ी शादियां होती हैं और फिल्मी सितारे भी शादी करना पसंद करते हैं।

उदयपुर को झीलों और महलों का शहर कहा जाता है। यहां कई ऐसे होटल हैं जो पुराने महलों को होटल में बदला गया है। इनमें से कुछ होटल इस तरह हैं:

-लेक पिछोला होटल
-ललित लक्ष्मी विलास पैलेस, उदयपुर
-शिव निवास पैलेस
-ताज लेक पैलेस
-लीला पैलेस, उदयपुर

खबरों के मुताबिक इन्हीं में से किसी एक होटल में रश्मिका और विजय की शादी हो सकती है। कहा जा रहा है कि शादी 26 फरवरी 2026 को हो सकती है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इन होटलों में एक रात रुकने का खर्च

अगर आप जानना चाहते हैं कि इन शाही होटलों में रुकने का खर्च कितना होता है, तो नीचे अंदाजा दिया गया है:
-लेक पिछोला होटल - यह उदयपुर का एक लग्जरी होटल है। यहां दो लोगों के लिए एक रात का किराया करीब 8,000 से 17,000 रुपये तक हो सकता है।
-ललित लक्ष्मी विलास पैलेस - यह होटल फतेह सागर झील के पास है। यहां एक रात रुकने का खर्च लगभग 10,000 रुपये से शुरू होता है।
-शिव निवास पैलेस - यह एक प्रीमियम हेरिटेज होटल है और लेक पिछोला के पास स्थित है। यहां एक रात का किराया करीब 20,000 से 25,000 रुपये तक होता है।
-ताज लेक पैलेस - यह उदयपुर का सबसे फेमस और खूबसूरत होटल माना जाता है। यहां रुकने का खर्च काफी ज्यादा होता है और एक रात का किराया 70,000 से 90,000 रुपये तक पहुंच सकता है।
-अब फैंस को इंतजार है कि रश्मिका और विजय सच में कहां और कब शादी करते हैं। उनकी शाही शादी को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X