रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीरें, दुल्हन के जोड़े से हट नहीं रही किसी की नजरें!
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding first photos: रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह कपल काफी सालों से रिश्ते में था लेकिन फैंस से उन्होंने अपने रिश्ते की सच्चाई छिपाए रखी। अब दुनिया को उनके रिश्ते का सच पता चल गया है क्योंकि इस कपल ने शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

रश्मिका विजय ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शादी के बाद पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। रश्मिका और विजय की जोड़ी एक-दूजे के साथ बहुत अच्छी लग रही है और दोनों के चेहरों पर एक-दूसरे के होने का सुकून साफ दिखाई दे रहा है।
विजय देवरकोंडा का लुक
रश्मिका और विजय दक्षिण राज्य के राजा-रानी से कम नहीं नजर आ रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने जहां सफेद धोती पहनी है और साथ में लाल अंगरखा ले रखा है। उन्होंने जूलरी के नाम पर कई पारंपरिक सोने की जूलरी पहनी है। जिसमें दो गले के हार, हाथों में अंगूठियां, कान में मोटे स्टड, बाजू बंद, कलाई बंद, कमर बंद और दोनों पैरों के कड़े शामिल हैं। विजय ने हाथों और पैरों में आलता भी लगाया हुआ है। एक्टर शाही लुक में काफी हैंडसम नजर आ रह हैं।
रश्मिका मंदाना का लुक
वहीं, खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी के लिए पारंपरिक लुक ही चुना। उन्होंने कोरल कलर की साड़ी पहनी, जो एक तरह से ऑरेंज का ही शेड है। एक्ट्रेस ने कोरल को गोल्ड के साथ पेयर किया है और वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। रश्मिका ने तो इतनी सारी सोने की जूलरी पहनी है, जितनी उन्हें पहले कभी पहने हुए नहीं देखा गया। वो ट्रेडिशनल गोल्ड जूलरी से लदी हुई नजर आईं।
दोनों ने साथ में किया है काम
आपको बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने पहली बार तेलुगु फिल्म 'गीता गोविंदम' में काम किया था। इसी फिल्म से उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद यह जोड़ा 'डियर कॉमरेड' में भी नजर आया था। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का किसिंग सीन था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था।
पिछले साल की थी सगाई
पिछले साल अक्टूबर में रश्मिका और विजय ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। यह फंक्शन काफी प्राइवेट था लेकिन बाद में रश्मिका की हाथ में बड़ी सी अंगूठी देखकर ये कन्फर्म हो गया कि दोनों की सगाई हो चुकी है। अब 26 फरवरी को रश्मिका और विजय ने शादी कर ली है और फैंस को खुशखबरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications











