रश्मिका-विजय देवरकोंडा जल्द लेंगे सात फेरे! शादी की डेट हुई लीक और वेन्यू का भी चला पता, यहां हैं पूरी डिटेल

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अब अपनी लव स्टोरी को एक नया मुकाम देने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में एक छोटे और प्राइवेट इवेंट में सगाई कर ली थी। अब दोनों की शादी की बात सामने आ रही है।
कब और कहां होगी शादी
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक शानदार पैलेस में होगी। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कब हुई थी सगाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय की सगाई 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में विजय के घर पर हुई थी। इस मौके पर सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। समारोह बेहद सादगी से भरा था, लेकिन उसका माहौल बहुत खूबसूरत था।
सगाई को लेकर रश्मिका ने क्या कहा
जब हाल ही में रश्मिका अपनी फिल्म 'थामा' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से मिलीं, तो उनसे उनकी सगाई को लेकर सवाल पूछा गया। रश्मिका मुस्कुराईं और बोलीं, 'सबको इसके बारे में पता है,' जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर, विजय की टीम ने यह जरूर कहा कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।
दोनों के हाथ में दिखी खूबसूरत अंगूठियां
रश्मिका की सगाई की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग ऑरा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में फैंस ने उनकी उंगली में एक खूबसूरत डायमंड रिंग देखी, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है। उसी समय विजय को भी अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा के महा समाधि दर्शन के दौरान रिंग पहने देखा गया था।
कैसे शुरु हुई प्रेम कहानी
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में 'डियर कॉमरेड' (2019) में भी काम किया। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि वह धीरे-धीरे असल जिंदगी में प्यार में बदल गई। अब जब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है, फैंस बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जो साल 2026 की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी।


Click it and Unblock the Notifications