रश्मिका मंदाना को देख खुद को रोक नहीं पाए विजय देवराकोंडा, भीड़ में सबके सामने जाकर हसीना को कर डाला किस

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda relationship news: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अब तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप या सगाई की खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में विजय ने सबके सामने अपने प्यार का इशारा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
रश्मिका की फिल्म की सक्सेस पार्टी
दरअसल, रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' 7 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म की सक्सेस के जश्न के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें विजय देवरकोंडा भी पहुंचे थे। पार्टी में रश्मिका पीच कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं और उनकी स्माइल ने सबका दिल जीत लिया।
रश्मिका को किस करने से किया मना
इवेंट के दौरान एक पल ऐसा आया जब विजय देवरकोंडा रश्मिका के पास पहुंचे और सबके सामने उनका हाथ चूम लिया। इस पल को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। विजय के इस गेस्चर के बाद रश्मिका के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान खिल उठी और दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आई।
फैंस हुए खुश
अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैंस इस जोड़ी को देखकर बेहद खुश हैं और कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी फिल्मों जैसी ही लगती है।
दोनों के रिश्ते की चर्चा
विजय और रश्मिका दोनों को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और इवेंट्स में स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है। मगर इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर उनके प्यार की खबरों को हवा दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications











