Rashmika Mandanna करने जा रहीं इस साउथ सुपरस्टार संग सगाई, बोलीं- 'मैं जब शादी करूंगी तो...'

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Engagement: रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना जादू चल चुकी है। हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में देखा गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया और फैन्स के दिलों में वह उतर गई।
रश्मिका और विजय कर रहे एक दूसरे को डेट
अगर हम रश्मिका मंदाना की डेटिंग लाइफ के बारे में बात करें तो खबरों के अनुसार वह साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को डेट कर रही है। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है।
रश्मिका और विजय की सगाई हुई तय
लेकिन अब कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि यह रश्मिका और विजय जल्दी ही शादी करने वाले हैं और दोनों की सगाई भी तय हो गई है। दरअसल, एक यूजर को अपनी शादी को लेकर रश्मिका ने खुद कुछ ऐसा कह दिया, जिसको लेकर अब उनकी शादी की अफवाहें तेज हो चुकी है।
रश्मिका ने यूजर से खुद की शादी को लेकर कही ऐसी बात
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "आप हमारे नेशनल क्रश हो और मुझे उम्मीद है कि एक दिन मुझे तुम्हारी जैसी पत्नी मिल जाएगी।" जिस पर खुद रश्मिका ने कमेंट करते हुए उसे यूजर का जवाब दिया और लिखा कि "ओह... जब मैं शादी करूंगी तो मुझे भी उम्मीद है कि मेरा पति भी मुझे एक अद्भुत पत्नी के तौर पर देखे।"
रश्मिका और विजय करने जा रहे हैं फरवरी में सगाई
अगर विजय देवरकोंडा और रश्मिका की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। खबरों के अनुसार रश्मिका तो हर एक त्यौहार पर विजय के घर पहुंच जाती हैं। अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि वह फरवरी के दूसरे सप्ताह में सगाई करेंगे। हालांकि यह कितना सच है यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
रश्मिका और विजय का वर्क फ्रंट
रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि फ़िल्म 'पुष्पा 2' में उन्हें देखा जाने वाला है। इसी के अलावा 'रेम्बो' नाम की तेलुगू फिल्म में भी वह नजर आएंगी। विजय देवराकोंडा को हाल ही में फिल्म 'खुशी' में देखा गया। फिल्म में उनके साथ में सामंथा रुथ प्रभु नजर आई। हालांकि इन दोनों एक्टर 'फैमिली स्टार' फिल्म को लेकर सुर्खियों में है।


Click it and Unblock the Notifications