..................... Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda AI wedding photos truth Are Rashmika and Vijay married - Hindi Filmibeat

शादी के जोड़े में दिखे रश्मिका मंदाना- विजय देवरकोंडा! रचा ली गुपचुप शादी? फोटो सामने आते ही फैंस हुए कन्फ्यूज

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding: एक्टर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ शादी जैसी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, जिन्हें देखकर फैंस को लगा कि शायद इस कपल ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, इस वायरल खबर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें AI तकनीक से बनाई गई नकली तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम यूज़र गुंटी श्रीकला नागराजू ने शेयर किया था। फोटो में रश्मिका और विजय शादी के कपड़ों में नजर आ रहे हैं, गले में वरमाला पहने हुए। तस्वीरों में उनके साथ महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर भी दिखाई दे रहे हैं। पीछे फूलों की सजावट के साथ 'Vijay & Rashmika' लिखा हुआ भी नजर आ रहा है, जिसकी वजह से लोग धोखा खा गए।

इवेंट में दिखा दोनों का प्यार

हाल ही में हैदराबाद में रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सक्सेस पार्टी के दौरान दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। इस मौके पर विजय ने मंच पर रश्मिका का हाथ थामा और प्यार से उसे किस किया। यह नजारा देखकर फैंस काफी खुश हो गए और रश्मिका भी शरमाती हुई नजर आईं।

सगाई पर रश्मिका का बयान

इसके अलावा, रश्मिका अपनी फिल्म 'थामाट के प्रमोशनल इवेंट में भी सुर्खियों में रहीं। जब उनसे उनकी सगाई को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'इसके बारे में तो सब जानते हैं।' उनके इस जवाब से साफ हो गया कि दोनों अपनी सगाई को लेकर खुश हैं। वहीं, विजय की टीम ने भी बताया है कि दोनों अगले साल शादी करेंगे।

रश्मिका की अंगूठी ने खींचा ध्यान

कुछ समय पहले रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू डॉग ऑरा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में फैंस की नजर उनकी उंगली में पहनी चमकदार डायमंड रिंग पर पड़ गई। इस अंगूठी को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि विजय ने रश्मिका के लिए खास रिंग चुनी है।

रश्मिका और विजय की उम्र और फिल्मों का सफर

रश्मिका मंदाना की उम्र 29 साल है, जबकि विजय देवरकोंडा 36 साल के हैं। यानी दोनों के बीच 7 साल का उम्र का फर्क है। दोनों पहले भी 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

गौरतलब है कि रश्मिका की पहले अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X