..................... मास्क लगाना भूलीं रश्मिका मंदाना तो लोगों ने किया ट्रोल! Rashmika Mandanna Troll as he forget to wear Mask in front of Camera! - Hindi Filmibeat

मास्क लगाना भूलीं रश्मिका मंदाना तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले 'ओवर एक्टिंग की दुकान'

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय काफी चर्चा में हैं और साउथ के बाद बॉलीवुड में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो जब भी सामने आते हैं काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। फैंस उनकी एक झलक के दीवाने हैं और उनकी क्यूट हरकतों को काफी पसंद करते हैँ। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि वो काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रहीं हैं। जी हां... रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि ViralBhayani ने पोस्ट किया है।

इस वीडियो में रश्मिका मंदाना कार से उतरती हैं और फोटो के लिए फोटोग्राफर्स की तरफ बढ़ती हैँ। तभी उनको याद आता है कि उन्होने मास्क नहीं लगाया हुआ है।

rashmika mandanna, रश्मिका मंदाना

ऐसे में वो चौंक जाती हैं और मुंह पर हाथ लगाते हुए मास्क पहनने लगती हैं। इसके बाद से ही वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहीं हैं और लोग उनका मजाक बना रहे हैँ। लोग उनको 'ओवर एक्टिंग की दुकान' कह रहे हैं।

इसके अलावा एक का कहना है कि 'क्यूट बनने के चक्कर में 1 मिनट में 6 बार मुंह पर हाथ लगा लिया।' दरअसल रश्मिका मंदाना इस दौरान लगातार रिएक्शन दे रहीं थीं और ऐसा उनके फैंस को काफी पसंद हैं।

इन्ही रिएक्शन्स के कारण वो काफी ज्यादा चर्चा में रहतीं हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इस समय अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय को लेकर बिजी हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X