..................... Rashmika Mandanna thought her first film offer was a prank call, read all the details. पहली फिल्म ऑफर होने के बाद रश्मिका मंदाना का कुछ ऐसा था रिएक्शन, मेकर्स भी हो गए थे शॉक्ड। - Hindi Filmibeat

पहली फिल्म ऑफर होने के बाद Rashmika Mandanna का कुछ ऐसा था रिएक्शन, मेकर्स भी हो गए थे शॉक्ड

rashmika mandanna

Rashmika Mandanna birthday: रश्मिका मंदाना आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर से फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रश्मिका मंदाना की आखिरी फिल्म तमिल में 'वारिषु' थी। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे ब्यूटी पीजेंट का अवार्ड जीतने के बाद उन्हें पहली फिल्म ऑफर हुई थी।

फिल्म में लीडिंग रोल निभाने के लिए रश्मिका को कॉल आया था। उन्होंने इसे प्रैंक कॉल समझ कर नंबर को ब्लॉक कर दिया था। रश्मिका मंदाना ने 2016 में 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था। रश्मिका इस फिल्म के लिए SIIMA बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी जीती थी। वहीं, 2017 में रश्मिका ने दो कन्नड़ फिल्में की और इसके बाद उन्हें लगातार तेलुगु और तमिल फिल्में मिलती रही।

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने कहा था- 'किरिक पार्टी के लिए मेकर्स मैच्योर फेस चाहते थे। मुझे प्रोडक्शन हाउस का कॉल आया लेकिन मुझे ये प्रैंक कॉल लगा इसलिए मैंने कहा, मुझे फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है और फोन काट दिया। उन्होंने मेरे हर कनेक्शन के जरिए मुझे फोन करने की कोशिश की।'

आगे रश्मिका ने बताया- 'आखिरकार उन्होंने मुझे मेरे क्लास टीचर के जरिए कॉल किया कि वो मिलना चाहते हैं।' रश्मिका ने कहा कि आखिरकार उन्होंने मेकर्स से अपनी टीचर के कहने के बाद मुलाकात की। उन्हें इस किरदार के लिए फाइनल किया गया और कुछ डायलोग भी कैमरा पर रिकॉर्ड किए गए।'

बता दें कि, रश्मिका मंदाना को 'पुष्पा' फिल्म के बाद हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। रातों रात रश्मिका मंदाना नेशनल क्रश बन गईं। रश्मिका मंदाना अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2' के अलावा 'एनिमल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'रेनबो' की भी घोषणा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X