रश्मिका मंदाना ने दिखाई धाक, इस सर्वे में सीधे टॉप 3 में मारी एंट्री!

Rashmika Mandanna Top 3- रश्मिका मंदाना का स्टारडम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है! हाल ही में भारत की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया है।
7.8% वोट्स के साथ रश्मिका अब सीधे दीपिका पादुकोण (9.8%) और ऐश्वर्या राय (9.7%) के साथ कड़ी टक्कर में हैं। मतलब साफ है कि उनकी फैन फॉलोइंग पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ चुकी है।
अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दिल जीतने से लेकर हर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक, रश्मिका मंदाना की कामयाबी कमाल की रही है। ये लेटेस्ट रैंकिंग दिखाती है कि उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और साथ ही यह बताता है कि उनकी पैन-इंडिया अपील कितनी मजबूत हो चुकी है और उनका स्टारडम अब किसी से कम नहीं।
मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल किसी भी सेलेब्रिटी की पॉपुलैरिटी और इन्फ्लुएंस को मापने का एक बड़ा पैमाना है। रश्मिका मंदाना की बढ़ती फैन फॉलोइंग और उनकी दमदार अपकमिंग फिल्मों - पुष्पा 3, सिकंदर और कई दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ ये साफ हो गया है कि उन्होंने अपना लेवल काफी ऊपर कर लिया है। कहना होगा की वह लगातार पैन-इंडिया क्वीन के तौर पर राज कर रही हैं!
सिकंदर से उम्मीदें
रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में स्क्रीन साझा करने जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो शानदार काम करेंगी। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2025 की ईद के मौके पर पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications