..................... Rashmika Mandanna scared of Alia Bhatt deepfake video viral, makes special appeal to girls - Hindi Filmibeat

Deepfake video: आलिया भट्ट की डीपफेक वीडियो वायरल होने से डरी रश्मिका मंदाना, लड़कियों से की खास अपील

Deeppake video, Alia Bhatt, Rashmika Mandanna

Deepfake video: सोशल मीडिया पर वर्तमान समय में कई सारी एक्ट्रेसेस के डीपफेक वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी एक बेहद बोल्ड डीपफेक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर कई सारे सेलेब्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है। अब इसको लेकर रश्मिका मंदाना ने भी अपना डर बताते हुए लड़कियों से खास अपील की है।

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो-

दरअसल बात ऐसी है कि, हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल का प्रमोशन करने आईं रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर डीपफके पर बात की और इसे बेहद डरावना भी बताया। साथ ही एक्ट्रेस ने उन लोगों का शुक्रिया भी कहा जिन्होंने उनकी डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उनके लिए आवाज उठाई और उन्हें अपना सपोर्ट दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका ने कहा, "डीपफेक कुछ समय से मौजूद हैं और हमने उन्हें नॉर्मल कर दिया है लेकिन यह ठीक नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा सोचती थी कि अगर मैं बोलने का फैसला करूं और बताऊं कि यह ठीक नहीं है, तो इसकी परवाह कौन करेगा। इसलिए, मुझे खुशी है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मेरा सपोर्ट किया है। मैं अब समझ गई हूं कि बोलना कितना जरूरी है। मैं महिलाओं से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि जब ऐसा हो तो वे मदद लें।

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का ये बयान उस समय आया है जब आलिया भट्ट के बदले हुए चेहरे वाला एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में, आलिया भट्ट का चेहरा एक अलग महिला के ऊपर एडिट किया गया है। वीडियो में एक लड़की ब्लू कलर का फ्लोरल, स्ट्रैपी को-ऑर्ड सेट पहने हुए है।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो-

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल होने से पहले रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें रश्मिका के चेहरे वाली महिला को एक फिट आउटफिट पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते नजर आई थीं। इस मामले पर कई सारे सितारों ने गुस्सा जाहिर करते हुए एक्ट्रेस का सपोर्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X