Rashmika Mandanna- इन दो क्रिकेटर्स की फैन हैं पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना, चर्चा में है बयान!

rashmika mandanna

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की धूम है और आज इसका दूसरा दिन है। 31 मार्च को IPL 2023 की धमाकेदार शुरुआत हुई थी और इस दिन मैच से पहले कई सितारों ने अपना अपना जलवा बिखेरा था। इसमें एक नाम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का भी शामिल है। जी हां, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से पहले उन्होने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। लेकिन इस बीच उनका एक बयान काफी तेजी से चर्चा में हैं।

रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है और लोग उनको प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रश्मिका मंदाना किसकी फैन हैं? जी हां, तो इसका जवाब खुद रश्मिका ने दिया है।

उन्होने बताया कि वो विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है। सभी जानते हैं कि विराट बैंगलोर के लिए तो वहीं धोनी चेन्नई के लिए खेलते हैं। उनका ये बयान काफी चर्चा में है।

उनके काम को लेकर बात करें तो रश्मिका मंदाना को इस वक्त सभी जानते हैं हैं और उन्होने 26 साल की उम्र में अपनी पहचान बना ली है। कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज की जबरदस्त सफलता के बाद एक घरेलू नाम बन गई।

अल्लू अर्जुन के साथ साथ उनकी भी काफी तारीफ इस फिल्म को लेकर हुई थी। आईपीएल के उद्घाटन की बात करें तो इस दौरान रश्मिका के अलावा तमन्ना भाटिया, और अरिजीत सिंह जैसे सितारे भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X