'छावा के बाद रिटायरमेंट ले सकती हूं...', Rashmika Mandanna छोड़ देंगी एक्टिंग? एक्ट्रेस का बयान वायरल

Rashmika Mandanna On Her Retirement: रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। यहां तक कि उनको नेशनल क्रश का भी टैग मिल चुका है। रश्मिका ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें जिम में वर्कआउट करते हुए चोट लग गई थी। इसी के चलते हो उन्होंने फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग को भी कुछ वक्त के लिए होल्ड पर रख दिया।
हाल ही में रश्मिका मंदाना को फ़िल्म 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर देखा गया जहां पर वह पैर में फ्रैक्चर के साथ नजर आई। अब उनका वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'छावा' फ़िल्म में उनको महारानी येसुबाई के रोल में देखा जाने वाला है। हालांकि हाल ही में उन्होंने अपने एक बयान के चलते हर किसी को हैरान कर दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी रिटायरमेंट को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए कहा कि "साउथ से आने वाली एक लड़की के लिए महारानी येसुबाई करोल निभाना एक सपना के सच होने के जैसा है और इसी वजह से मैं डायरेक्ट लक्ष्मण सर का भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरे लिए यह बहुत सम्मान वाली बात है।"
रश्मिका मंदाना ने इस दौरान रिटायरमेंट को लेकर भी बात कर दी और कहा कि "मैं लक्ष्मण सर से कहना चाहती हूं कि छावा के बाद में मैं रिटायर होने के लिए भी पूरी तरह तैयार हूं। मैं रोने वाली एक्ट्रेसेस में से नहीं हूं लेकिन इस ट्रेलर को देखने के बाद में मैं खुद भी बहुत इमोशनल हो गई हूं।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'छावा' फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को देखा जाने वाला है। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, संतोष जुवेकर, प्रदीप रावत और नील भूपालम जैसे अहम किरदार भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा खास रिस्पांस मिला है। फिल्म को 14 फरवरी को रिलीज किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











