..................... Rashmika Mandanna's entry in Sandeep Vanga Reddy Animal! फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री, संदीप वांगा रेड्डी का धमाका! - Hindi Filmibeat

फिल्म एनिमल में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री, संदीप वांगा रेड्डी का धमाका!

By Filmibeat Desk

उगादी और गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर, 'एनिमल' टीम यह घोषणा करते हुए काफी उत्साहित है कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस फिल्म के शानदार कलाकारों की टीम में शामिल होंगी। संदीप रेड्डी वांगावांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, और बॉबी देओल अहम भूमिका में नज़र आयेंगे और अब नेशनल क्रश रश्मिका भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बन गई हैं।

इस फिल्म के पावरफुल टाइटल टीजर और फिल्म से जुड़े कलाकारों का नाम जाहिर होने के बाद से ही इस क्राइम ड्रामा फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

rashmika mandanna, animal, रश्मिका मंदाना, एनिमल

फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में शुरू कर दी जाएगी और यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने के लिए निर्धारित है। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

रश्मिका मंदाना साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। बता दें कि वो हाल ही में एक फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जिसका नाम पुष्पा था और उनको काफी पसंद किया गया था।

रश्मिका लगातार अपनी बॉलीवुड फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा है और अमिताभ बच्चन के साथ भी वो काफी जल्दी नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X