रश्मिका मंदाना को क्या कहकर बुलाते हैं 'एनिमल' को-स्टार रणबीर कपूर, अभिनेत्री ने किया रिवील!
'पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना जल्द ही रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर के साथ धूम मचाने के लिए तैयार रश्मिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-स्टार की जमकर तारीफ की।
फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए रश्मिका ने रणबीर के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, "वह बेहद प्यारे इंसान हैं। जब मैं उनसे पहली बार उनसे मिली थी, तो मैं नर्वस थी, लेकिन मुझे लगता है कि वह इतने सहज हैं कि लुक टेस्ट के पांच मिनट के दौरान ही हम एक-दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हो गए।"

रश्मिका कहती हैं, "मुझे इसके बारे में सोचकर आश्चर्य होता है कि रणबीर और संदीप के साथ काम करना कितना आसान रहा है। वैसे रणबीर पूरी इंडस्ट्री में इकलौते शख्स हैं जो मुझे 'मैम' कहते हैं और मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है।"
बता दें, फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है और शूटिंग जारी है। एनिमल में रणबीर और रश्मिका के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल की अहम किरदारों में हैं। बता दें, एनिमल में पहले रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी थी। लेकिन फिर परिणीति ने फिल्म छोड़ दी और रश्मिका मंदाना टीम में शामिल हुईं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, 6 महीने के एक ही लंबे शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी जाएगी। एनिमल, पहले दशहरा 2022 पर रिलीज़ के लिए एलान की गई थी। अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और 2023 में रिलीज़ होगी। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
वहीं, रश्मिका की बात करें तो अभिनेत्री बैक टू बैक तीन हिंदी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ, 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












