करवाचौथ सीन पर हुईं बुरी तरह ट्रोल, अब रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया जवाब!

rashmika mandanna

एनिमल की रिलीज के बाद इसकी जितनी तारीफ हुई थी उतना ही रश्मिका मंदाना को ट्रोल किया गया था। रश्मिका मंदाना का फिल्म में एक करवा चौथ वाला सीन था जिसके लिए उन्होने काफी मेहनत की थी,

हालांकि इस सीन के कारण उनको सोशल मीडिया पर गंदी तरह से ट्रोल किया गया था। लेकिन अब अपनी इस ट्रोलिंग को लेकर रश्मिका ने चुप्पी तोड़ी है और लोगों को जवाब दिया है।

रश्मिका ने जो कुछ भी कहा है वो अब सुर्खियों में है और ट्रोल्स को उनका मुंहतोड़ जवाब मिला है। रश्मिका मंदाना इसलिए नाराज हुईं क्योंकि उनके शरीर पर टिप्पणी की गई थी। इस दौरान वो नेहा धूपिया के शो पर थीं।

क्या बोलीं रश्मिका

एक्ट्रेस ने कहा, "जो लोग महिलाओं के शरीर को लेकर ट्रोलिंग करते हैं, वो बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जब तक कि ऐसा नहीं है और वे मुझे मेरी फिल्मों, सिनेमा, फिल्म में मेरे डायलॉग बोलने पर मेरे चेहरे के बारे में ट्रोल कर रहे हैं... मुझे पता है कि मेरा परफॉर्मेंस कैसा था।" . मैंने पांच महीने पहले परफॉर्म किया था।'' इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने कहा, ''ये सीन 9 मिनट लंबा था काफी मेहनत करके हमने इसको शूट किया था। उस वक्त सेट पर सभी लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। लेकिन जब ट्रेलर आया तो उस सीन के 10 सेकंड और मेरे डायलॉग बोलने के तरीके ट्रोल किया गया था।''

सुपरहिट थी फिल्म

रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर, बॉब देओल और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। तृप्ति को इतना पसंद किया गया था कि अब उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैँ। कुछ मिनट के सीन्स ने उनके करियर को एक नई उड़ान दी है। उनको रातों रात नेशनल क्रश बना दिया गया था। फिलहाल रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 को लेकर बिजी हैं। इसी साल एक बड़ा धमाका होने वाला है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X