Allu Arjun के बेल मिलने के बाद Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा...'

Rashmika Mandanna On Allu Arjun Arrest: हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान एक महिला की दुखद मौत के सिलसिले में अल्लू अर्जुन की पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
Rashmika Mandanna ने जताया दुख
एक्टर को जमानत मिलने के बाद, इंस्टाग्राम पर रश्मिका ने अपना अविश्वास व्यक्त करते हुए लिखा कि वह 'इस समय जो कुछ भी देख रही हूं, उस पर विश्वास नहीं कर सकतीं।' उन्होंने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद' बताया, लेकिन साथ ही कहा कि 'यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है।'
घटना को बताया दिल तोड़ने वाला
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रश्मिका ने लिखा, 'मैं इस समय जो कुछ भी देख रही हूं, उस पर विश्वास नहीं कर सकती.. जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी। हालांकि, यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है। यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाली दोनों है।'
Allu Arjun को मिली जमानत
इस बीच, मामले की जांच जारी रहने के कारण तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी है। 4 दिसंबर को हुई इस घटना ने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा कर दी थी। अदालत ने अंतरिम राहत देने का फैसला ऐसे समय में लिया है जब इस दुर्घटना की जांच अभी भी चल रही है।
मृतक महिला के पति ने केस वापस लिया
मृतक महिला रेवती के पति भास्कर ने कहा है कि वह केस वापस लेने को तैयार हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह अल्लू अर्जुन को उस भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं मानते जिसमें उनकी पत्नी की जान चली गई। उन्होंने कहा, "मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है जिसमें मेरी पत्नी की मौत हुई।"
35 वर्षीय महिला की हुई दुखद मौत
आपको बता दें,अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जो म्यूजिक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। जैसे ही फैंस थिएटर की ओर बढ़े, अफरा-तफरी मच गई, जिससे एंट्रेंस गेट ही ढह गया। अफरा-तफरी में 35 वर्षीय महिला की दुखद मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।


Click it and Unblock the Notifications












