मुंबई पहुंचीं रश्मिका मंदाना, कैमरे में कैद हुईं नेशनल क्रश की तस्वीरें!

By Filmibeat Desk

रश्मिका मंदाना फैंस के दिलों पर छुरियाँ चलाती हुईं जुहू, मुंबई में स्पॉट हुई हैं। रश्मिका अपनी आगामी फिल्म 'गुड बाय' के प्रमोशन के लिए मुंबई की सरज़मीं पर पहुँची थीं। एक्ट्रेस को शहर में जुहू और एक इवेंट में कैप्चर किया आया। फिल्म को रिलीज़ होने में महज़ कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं, जो 7 अक्टूबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। दोनों आउटफिट्स में नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, और कैमरामैन को भरपूर पोज़ दे रही हैं।

इस दौरान के खूबसूरत वीडियोज़ कॉन्टेंट क्रिएटर और फोटोग्राफर विरल भयानी ने देश के अपने सोशल मीडिया, कू ऐप के माध्यम से साझा किए हैं। #रश्मिकामंदाना मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं। #रश्मिकामंदाना जुहू में इवेंट के दौरान स्पॉट हुईं।

rashmika mandanna, रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पुष्पा की कामियाबी के बाद वे 'गुड बाय' के माध्यम से बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। गुड बाय में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में दोनों के बीच विचारों की लड़ाई देखने को मिलेगी। कैप्शन से पता चलता है कि यह फिल्म परिवार की अहमियत को दुनिया के सामने उजागर करेगी। फिल्म की कहानी का आधार यह होगा कि दुनिया में परिवार के अलावा कोई साथ नहीं देता है और परिवार का साथ सबसे खास होता है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ ही नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली एवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम् किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है, वहीं विकास के साथ मिलकर एकता कपूर फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X