Fact Check- रश्मिका मंदाना की हॉस्पिटल वाली तस्वीरें देख लोग कर रहे हैं दुआएं, वायरल तस्वीरों की जानें सच्चाई

Rashmika Mandanna Viral Photos Fact Check: रश्मिका मंदाना अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनको नेशनल क्रश भी कहा जाता है। हाल ही में उनका विक्की कौशल के साथ में फिल्म छावा में भी देखा गया था। फिल्म में उनका रोल दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।
लेकिन अब इसी बीच रश्मिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस तस्वीर को देखने के बाद में उनके फैंस भी चिंता करने लग गए हैं। दरअसल आपको बता दें कि इस तस्वीर में रश्मिका की हालत बहुत ही बदतर दिखाई दे रही है और उनके चाहने वालों का इस तस्वीर को देखकर कलेजा दर्द से फट रहा है।
रश्मिका मंदाना कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रिया शर्मा नाम के एक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया गया है और इसमें एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है की एक्ट्रेस अचानक से बीमार हो गई और उनकी हालत बहुत गंभीर है।
क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई
लेकिन आपको बता दें कि रश्मिका की इस तस्वीर का पूरी तरीके से सच कुछ और ही है तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का राज। इस तस्वीर के मुताबिक एक्ट्रेस हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी हालत बहुत गंभीर है। लेकिन आपको बता दें कि यह तस्वीर पूरी तरीके से एडिटेड है और एक्ट्रेस से इसका कोई भी लेना-देना नहीं है।
रश्मिका मंदाना ने 11 जनवरी 2025 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी और इसमें बताया था कि उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। तेरे इस ए एक्ट्रेस को यह चोट जिम में एक्सरसाइज करते हुए लग गई थी और इससे एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया था कि वह अस्पताल में भर्ती हुई। उनकी हालत किसी भी तरीके से गंभीर नहीं है।
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications
