कार्तिक आर्यन के साथ बन गई रश्मिका मंदाना की जोड़ी, जल्द होगा फिल्म का ऐलान!
कार्तिक आर्यन इस वक्त काफी चर्चा में रहते हैं और इस साल बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने ही सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। लेकिन इस वक्त उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हो रही है जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। कार्तिक आर्यन के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह ताजा जोड़ी निश्चित रूप से "बहुत जल्द, अगले सप्ताह या उसके बाद" नजर आने वाली है।
इसके अलावा इस फिल्म में कई अलग किरदार भी नजर आने वाले हैं। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

गौरतलब है कि अगर ऐसा होता है तो फिल्म काफी शानदार होगी क्योंकि इसके पहले इन दोनो ही कलाकारों ने साथ काम नहीं किया है। इन दोनों को एक साथ देखना काफी मजेदार होने वाला है।
रश्मिका मंदाना साउथ की एक शानदार अदाकारा हैं और अब अपने पैर बॉलीवुड में जमा रहीं हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी ये फिल्म काफी बेहतरीन साबित होने वाली है।
कार्तिक आर्यन एक ऐसे कलाकार हैं जो कि अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते हैं और उनको लेकर कहा जाता है कि वो भारतीय सिनेमा का आने वाला कल हैं, वो कल के सुपरस्टार हैं। उनके कई प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications