मुंबई एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना का हुआ बुरा हाल, फैंस ने घेर कर 'एनिमल' एक्ट्रेस को किया परेशान!

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: नेशनल क्रश कही जानी वाली साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया है जिसके चलते वह काफी परेशान हो गई है। फैंस ने एक्ट्रेस को घेरकर जमकर सेल्फी लेना शुरु कर दिया है। इस वीडियो को देखकर यूर्जस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसा पहली नहीं हुआ किसी सेलेब्स के साथ, कई बार इस तरह की स्थिति का कलाकारों को सामना करना पड़ता है।

मुंबई एयरपोर्ट पर फंसी रश्मिका मंदाना-

दरअसल बात ऐसी है कि, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की रिलीज की तैयारी में लगी हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे 'एनिमल' की टीम इसके प्रचार-प्रसार में लग गई है।

ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च मे शामिल होने के लिए रश्मिका मुंबई आई। जैसे ही रश्मिका मंदाना को फैंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले देखा तो उनके पास आ गए। फैंस की भीड़ ने एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर घेर लिया और सेल्फी लेना शुरु कर दिया।

करोड़ों में फैन फॉलोइंग रखने वाली रश्मिका मंदाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से घिरी नजर आ रही हैं। आलम यह है कि रश्मिका ढंग से चल भी नहीं पा रही हैं और काफी परेशान लग रही हैं। फैंस अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

रश्मिका और रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल-

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रश्मिका के साथ रणबीर कपूर स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज किया जाएगा और प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X