Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साउथ फिल्मों के गानों को लेकर कह दी ऐसी बात, एक बार फिर नाराज हुए फैंस

rashmika-mandanna-miffed-her-fans-again-says-that-hindi-romantic-songs-are-best-compared-to-south

Rashmika Mandanna: बीते दिन फिल्म "मिशन मजनू" से सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना का एक रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर जहां फैंस बेहद उत्साहित हुए, वहीं सॉन्ग लॉन्च के इवेंट में रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिससे एक बार फिर उनके फैंस बहुत नाराज हो चुके हैं।

रोमांटिक गानों पर बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, "बचपन से ही मेरे लिए रोमांटिक सॉन्ग्स का मतलब बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग्स था। साउथ फिल्मों में हमारे पास सभी मास मसाला, आइटम नंबर और डांस नंबर हैं। ये मेरा पहला रोमांटिक सॉन्ग है.. इसीलिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।"

अब रश्मिका का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साउथ फिल्मों के फैंस उनसे बेहद नाराज हो चुके हैं। उनका कहना है कि रश्मिका अब बॉलीवुड फिल्में कर रही हैं इसीलिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नीचा दिखा रही हैं।

कुछ दिनों पहले भी रश्मिका को भयंकर ट्रोल किया गया था, जब उन्होंने बयान दिया था कि वो अभी कांतारा नहीं देख पाई हैं। रिपोर्ट्स यहां तक आ चुकी थी कि रश्मिका को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है। बात में एक्ट्रेस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वे हमेशा कन्नड़ सिनेमा का सम्मान करती हैं और आगे भी करेंगी क्योंकि वे भी वहीं से आई हैं।

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल रश्मिका मंदाना हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में एक साथ काम कर रही हैं। वे अपनी द्विभाषी फिल्म वरिसु की रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय थलपति मुख्य भूमिका में हैं और ये वामसी पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित है।

इसके अलावा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म "मिशन मजनू" में नजर आने वाली हैं। ये स्पाई- थ्रिलर फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.. जो रश्मिका की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X