Lokmat Most Stylish Awards 2022: रेड कार्पेट पर रश्मिका मंदाना के ठहाकें और अदाएं आप भी देखते रह जाएंगे
Lokmat Most Stylish Awards 2022 की शाम बॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर खूब रंग जमाया लेकिन एक ऐसी स्टार थीं जिन पर सबकी नज़रें टिक गईं। बात हो रही है रश्मिका मंदाना की जो तेलुगू फिल्म पुष्पा द राइज़ के साथ बड़े परदे पर Fire लगा चुकी हैं। और अब रश्मिका मंदाना, लोकमत अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर भी जादू बिखरेती नज़र आईं।

कभी उनके ठहाके तो कभी उनकी अदाएं, फैन्स का दिल जीतने के लिए काफी थीं। रश्मिका मंदाना ने अवार्ड भी अपने नाम किया और वो ट्रॉफी के साथ पोज़ करती नज़र आईं। यहां देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें।
Recommended Video

सुनहरी साड़ी में सोने सी चमकी
All That Glitters is not Gold वाली कहावत को रश्मिका पूरी तरह से झुठलाती हुई दिखाई दीं। रेड कार्पेट पर वो किसी सुनहरी परी से कम नहीं लग रही थीं।

डेब्यू से पहले का उत्साह
रेड कार्पेट पर रश्मिका मंदाना का डेब्यू से पहले का उत्साह साफ दिखाई दिया। रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन के अपोज़िट फिल्म गुडबाय से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

ज़ोरदार ढंग से प्रमोशन
रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड में फैन्स पहले उनके नाम से कम और उनकी फिल्म पुष्पा के नाम से ज़्यादा जानते थे। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोज़िट रश्मिका मंदाना ने बड़े परदे पर आग लगा दी थी। इसके बाद से ही उन्हें ढेरों बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिले।

नवरात्रि मनाती दिखीं
हाल ही में रश्मिका मंदाना, एक इवेंट में फाल्गुनी पाठक के साथ नवरात्रि मनाती दिखीं। गुडबाय के बाद, रश्मिका मंदाना, एक तरफ जहां रणबीर कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगी की फिल्म एनिमल में दिखाई देंगी वहीं वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोज़िट मिशन मजनू में भी दिखाई देंगी।

परदे पर कर चुकी हैं कमाल
हाल ही में तेलुगू फिल्म सीता रामम हिंदी में भी रिलीज़ की गई और इस फिल्म में भी रश्मिका मंदाना बेहद खास किरदार में दिखाई दी हैं। अब आखिरकार, दर्शक उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय में देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











