चलते इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा पर भड़क गईं रश्मिका मंदाना, साथ काम ना करने की दी धमकी, Video Viral

Rashmika Mandanna angry with Vijay Devarakonda- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बॉडिंग भला कौन नहीं जानता है। वो जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो साथ में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस वीडियो में इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भिड़ते नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में नजर आ रहे हैं और रश्मिका कहती है कि वो अब विजय के साथ काम नहीं करेंगी।
चलते इंटरव्यू में वो खुद को एंटरटेनमेंट बताती हैं और अभिनेता से मुंह फेर लेती है। उनकी इस हरकत से लोग हैरान हैं लेकिन विजय देवरकोंडा पहले पहले परेशान होते हैं लेकिन बाद में हंसना शुरु कर देते हैं।
क्या कह रही हैं रश्मिका?
रश्मिका मंदाना इस वीडियो कह रही है कि, ''तुम मुझे अपने आने वाली फिल्मों में बहुत ज्यादा करोगे। तुम मुझे कॉल करोगे और कहोगे कि आओ और यहां बैठो। मैं एंटरटेनमेंट हूं। तुम दूसरी फिल्में करो, मैं काफी लंबे वक्त के लिए तुम्हारे साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं करने वाली हूं। मैं अब विजय देवरकोंडा को डेट्स नहीं दूंगी।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि रश्मिका ने आखिर ऐसा क्यों किया है। विजय देवरकोंडा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
रश्मिका मंदाना की इस हरकत से लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान रश्मिका हमेशा की तरह काफी क्यूट लग रहीं थीं। एक यूजर ने लिखा, ''उसने सचमुच इसे गंभीरता से लिया।'' एक ने लिखा, ''वह सचमुच एक बड़ी स्टार बन गईं।'' एक ने लिखा, ''उसने उससे अनुरोध क्यों किया? क्या उन्हें पता चला कि रस्मिका मंदाना के बिना उसको हिट नहीं मिलेगी।''' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











