..................... Rashmika Mandanna dog dies expressed grief Rashmika Mandanna emotional RIP post for her pet dog - Hindi Filmibeat

रश्मिका मंदाना के घर में मातम, करीबी की मौत से सदमे में एक्ट्रेस..आखिरी तस्वीर पोस्ट कर बोले- बहुत मिस करेंगे

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Dog Death: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी दर्द से गुजर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस के घर में मातम पसरा हुआ है उनके एक करीबी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं रश्मिका ने अपने इस खास को खोने के दर्द को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बयां किया है और लिखा है कि वे उन्हें बहुत मिस करेंगी।

बता दें कि रश्मिका मंदाना अपने प्यारे पेट डॉग मैक्सी को खोने के दुख से काफी गमगीन हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस खास की तस्वीरें साझा कीं और उसके निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा।

इस खबर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "रेस्ट इन पीस, मेरे सबसे अच्छे बॉय मैक्सी... हम आपको मिस करेंगे और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हम जल्द ही एक-दूसरे को जान पाएंगे।'' बता दें कि पुष्पा' एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पेट एमिल्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और जानवरों के लिए अपना लगाव भी जाहिर करती रही हैं।

रश्मिका मंदाना आखिरी बार 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री को संदीप वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली थी। अब एक्ट्रेस जल्द ही राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित द गर्लफ्रेंड में दिखाई देंगी। गर्लफ्रेंड में वह दीक्षित शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगीं।

इसके अलावा, 28 वर्षीय एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया फिल्म, पुष्पा 2: द रूल में दिखाई देंगी। ये सीक्वल, जो पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी, अब 6 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X