..................... Rashmika Mandanna- सेल्फी ले रहे फैन को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का Rashmika Mandanna- Bodyguard pushed the fan taking selfie, people said- 'Don't grass them' - Hindi Filmibeat

Rashmika Mandanna- सेल्फी ले रहे फैन को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, लोग बोले- 'इनको घास मत डालो'

rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोविंग का अपना एक अलग लेवल है और अक्सर देखा जाता है कि लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। लेकिन इस वक्त जो कुछ भी सामने आया है वो आपको हैरान करने वाला है।

दरअसल रश्मिका मंदाना के बॉडीगार्ड ने एक फैन के साथ बदतमीजी कर दी है जिससे रश्मिका मंदाना काफी चौंक गई थीँ। दरअसल श्रीवल्ली एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं और उनको देखने के लिए काफी भीड़ भी जमा हो गई थी।

हाथ पकड़कर झटक दिया

जैसे ही फैंस ने रश्मिका को देखा वो फोटो खिचवाने के लिए वहां जाने लगे और एक ने आगे आकर फोटो क्लिक करना चाही, इतने में एक बॉडीगार्ड ने फैन का हाथ पकड़ा और झटककर एक साइड कर दिया। हालांकि ये सब देखने के बाद रश्मिका ने उन्हें रोकने की कोशिश की और चौंकते हुए आगे बढ़ गईं।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

इसके बाद कुछ गिरने की आवाज आती है और वो फिर से चौंक जाती हैं। रश्मिका मंदाना इस दौरान काफी अच्छी लग रही थीं और उनका नो मेकअप लुक कमाल का लग रहा था। रश्मिका मंदाना के इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''इनको फॉलो करते क्या हो, घास मत डालो, चाहे कोई बी हो, अपना लाइफ जियो, सेलेब्रिटी से क्या मिलेगा, बस धक्को मुक्के।''

नहीं आया कोई रिएक्शन

एक ने लिखा, ''मुझे सच में समझ नहीं आता कि सेलिब्रिटीज के साथ सेल्फी लेने से आपकी जिंदगी पर क्या फर्क पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''जब एक्ट्रेस को कोई प्रॉब्लम नहीं है तो ये 2 पैसे के लिए काम करने वाले सस्ते लोग क्यों धक्का मरते हैं।'' इस तरह से लोग लगातार बॉडीगार्ड और रश्मिका मंदाना को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन रश्मिका की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X