अल्लू अर्जुन के साथ ये सीन देते हुए असहज हो गईं थीं रश्मिका मंदाना, अब किया खुलासा!

Rashmika Mandanna Uncomfortable- रश्मिका मंदाना इस वक्त श्रीवल्ली बनकर छाई हुई है और पुष्पा 2 धमाकेदार कमाई कर रही है। लेकिन इस फिल्म के साथ साथ इसके गाने भी काफी अच्छे हैं और लोगों को पसंद किए गए हैं।
इस फिल्म के एक गाने फीलिंग्स को काफी पसंद किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग के वक्त रश्मिका मंदाना बिल्कुल भी सहज नहीं थीं।
जी हां, इसका खुलासा हुआ है और खुद अभिनेत्री ने ये बातें बताई हैं। फीलिंग्स ऐसा गाना है जिसमें रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन फिजिकली काफी करीब हैं। इसके कई स्टेप्स तो काफी अजीब हैं। रश्मिका ने इसको लेकर बातें बोलीं हैं।
फोबिया है
पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रश्मिका मंदाना ने फीलिंग्स सॉन्ग को लेकर खुलासा किया है कि वो असहज थीं। ये गाना फिल्म की रिलीज के कुछ दिन पहले शूट किया गया था और 4-5 दिन में बन गया था।
रश्मिका मंदाना को कोई उठाता है तो वो डरती हैं ये उनका फोबिया है। यही वजह है कि शूटिंग के दौरान असहज महसूस रहीं थीं। इस गाने में अल्लू अर्जुन उनको लगाकार उठा रहे थे और इस मौके पर वो काफी असहज थीं। हालांकि उन्होने डायरेक्टर पर भरोसा किया और झिझक के बाद भी ये गाना किया।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का रिएक्शन आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''जब विजय देवरकोंडा किस कर रहे थे तो वह सहज थीं।'' एक ने लिखा, ''तो एनिमल को लेकर क्या कहना है।''
एक ने लिखा, ''क्या उसे किस करते समय असहजता महसूस नहीं हुई?'' एक ने लिखा, ''फिर भी उन्होंने ऐसा करना चुना और बाद में शिकायत की।''' एक ने लिखा, ''चल झूठी, ऐसा लगता है कि उसने एए से ज्यादा इसका आनंद लिया।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications