Rashmika Mandanna एक बार फिर हुईं Deepfake Video की शिकार, इस बार तो बिकिनी में...

Rashmika Mandanna Deepfake Video: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके चेहरे से छेड़छाड़ कर उसे एक मॉडल की बॉडी पर फिट कर दिया है। यह एक्ट्रेस के एआई-जनरेटेड वीडियो के वायरल होने के छह महीने बाद आया है।
अप्रैल 2024 में कोलंबिया मॉडल और कंटेंट क्रिएटर डेनिएला विलारियल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह स्ट्रैपलेस बिकिनी में झरने के पास पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आ रही हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले, मॉडल का चेहरा रश्मिका से बदल दिया गया और यह कुछ ही समय में वायरल हो गया।
यह पहली बार नहीं है कि रश्मिका डीपफेक वीडियो का शिकार बनी हैं। नवंबर 2023 में, एक्ट्रेस का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह काले शॉर्ट्स और प्लंजिंग नेकलाइन वाला टॉप पहने नजर आ रही थीं। इस वीडियो को देखकर लोगों को लगा कि वीडियो में मौजूद महिला रश्मिका ही हैं, लेकिन कई लोगों ने कहा कि यह एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो है।
जनवरी 2024 में दिल्ली पुलिस ने वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रश्मिका ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
आपको बता दे, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, नोरा फतेही, आमिर खान और काजोल जैसी कई अन्य हस्तियां भी इसकी शिकार हो चुकी हैं।
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें रश्मिका आने वाली फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ एक्टिंग करेंगी। ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस प्रोजेक्ट का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
