रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीख आई सामने! फरवरी के महीने में इस दिन बजेगी शहनाई
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने अक्टूबर में हैदराबाद में विजय के घर पर सगाई कर ली थी।

हालांकि कपल ने अब तक अपनी सगाई की कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है, लेकिन दोनों के हाथों में नजर आई इंगेजमेंट रिंग्स ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वे एक-दूसरे से सगाई कर चुके हैं। इससे पहले विजय की टीम भी यह कन्फर्म कर चुकी है कि दोनों साल 2026 में शादी करेंगे।
फरवरी में होगी शादी
अब फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी उदयपुर के एक खूबसूरत शाही पैलेस में होगी। दोनों ने एक हेरिटेज प्रॉपर्टी को फाइनल किया है। सगाई की तरह ही शादी भी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद रश्मिका और विजय हैदराबाद लौटकर अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक खास रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित करेंगे।
सक्सेस इवेंट में दिखा कपल का प्यार
हाल ही में हैदराबाद में रश्मिका की फिल्म द गर्लफ्रेंड की सक्सेस इवेंट के दौरान दोनों के बीच प्यार साफ नजर आया। इवेंट में विजय ने रश्मिका का हाथ थामकर उसे किस किया, जिसे देखकर रश्मिका शरमा गईं। यह पल सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा।
रश्मिका की पिछली सगाई
गौरतलब है कि रश्मिका की पहले अभिनेता रक्षित शेट्टी से साल 2017 में सगाई हुई थी, लेकिन 2018 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। इसके पीछे की वजह कभी पब्लिक नहीं की गई।
रश्मिका और विजय की उम्र में अंतर
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ था और वह 29 साल की हैं। वहीं विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था और वह 36 साल के हैं। इस तरह दोनों के बीच 7 साल का उम्र का अंतर है।


Click it and Unblock the Notifications