..................... Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda To Get Engaged Next Month Rashmika Mandanna engagement after ranbir kapoor animal success - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की एनिमल एक्ट्रेस के घर बारात लेकर आ रहा है ये सुपरस्टार! ये है 2024 की सबसे खास शादी

Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Engagement: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका के बीच काफी इंटेंस कैमिस्ट्री देखने को मिली है। रश्मिका इन दिनों जहां प्रोफेशनली बॉक्स ऑफिस हिट का स्वाद लेती दिखाई दे रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर भी गुड न्यूज़ सुनने को मिल रही है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना का नाम लंबे समय से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। वहीं, अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं।

जी हां, इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका और विजय अगले महीने यानी फरवरी में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कि गई है। रश्मिका और विजय की सगाई की खबर सुनने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था, जिसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' में दिखे थे। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने पर कामयाब नहीं हुई, लेकिन इससे दोनों का रिश्ता कमजोर नहीं पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X