..................... Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Secretly Got Married, Fact Check Know the truth - Hindi Filmibeat

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने गुपचुप रचाई शादी ? तस्वीरें देख घूम गया फैन्स का सिर

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Secretly Got Married: पुष्पा की श्रीवल्ली यानी कि रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। बता दें कि कई लोग रश्मिका के दीवाने हैं जिसमें से एक नाम विजय देवरकोंडा का भी आता है। जी हां, ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छा गईं विजय और रश्मिका की तस्वीरें
विजय और रश्मिका के वेकेशन फोटोज़ और साथ में लंच करना फैन्स को इशारा दे रहा है कि दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस हैं। फैन्स तो अब दोनों के शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लगता है कि फैन्स की इच्छा कपल ने पूरी कर दी है। जी हां, हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय दोनों की शादी के जोड़े में खड़े नजर आ रहे हैं।

शादी के जोड़े में सजी दिखीं रश्मिका
रश्मिका और विजय दोनों की सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में विजय क्रीम कलर के कुर्ते और रश्मिका लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर फैन्स का दिल जीत रही हैं क्योंकि रश्मिका और विजय एक दूसरे को निहारते नजर आ रहे हैं।

शादी की तस्वीरें देख फैन्स का घूम गया सिर
बता दें कि यह तस्वीरें AI द्वारा जनरेट की गई हैं, लेकिन इन तस्वीरों को देख अच्छे अच्छे धोखा जा रहे हैं। जी हां, इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं तो यकीन ही नहीं कर पा रहा हूं कि ये तस्वीरें AI की हैं। वहीं दूसरे ने कहा- इन तस्वीरों ने दिल जीत लिया। वहीं तीसरे यूजर ने बाकी कमेंट्स को पढ़ते हुए कहा- अरे क्या ये तस्वीरें असली नहीं हैं, मुझे तो लगा दोनों ने शादी ही कर ली है। पहचान पाना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X