शादी के बाद पीएम मोदी के साथ Rashmika-Vijay की तस्वीरें वायरल, इसलिए की थी मुलाकात

Rashmika Vijay with PM Modi: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद उनके रिसेप्शन हो लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। पता चला है कि सितारों का रिसेप्सन 4 मार्च को होने वाला है।

Rashmika Vijay

इस बीच कुछ तस्वीरें रश्मिका और विजय की वायरल हो रही हैं जिनमें उनके साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे थे और अपनी शादी का न्यौता पीएम को दिया था।

रश्मिका ने इस दौरान चमकीले पीले रंग का सूट पहना था जिसमें वो कमाल की लग रहीं थीं। जबकि विजय ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी में नजर आए थे। निमंत्रण देने के बाद पीएम ने दोनों के साथ पोज दिया था। ना सिर्फ पीएम बल्कि ये कपल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास भी निमंत्रण लेकर पहुंचा था।

पीएम मोदी ने दी थीं शादी की शुभकामनाएं

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पीएम मोदी ने एक नोट साझा करते हुए दोनों को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी थीं। "विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें बेहद खुशी हो रही है, जो 26 फरवरी, 2026 को आयोजित होगा। देवराकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस हार्दिक और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।" इसके अलावा पीएम ने लिखा, "विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखने के लिए नए नहीं हैं। लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा रचे गए जादू को भी मात देगा।" इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कई बातें कहीं थीं। हालांकि अपने बिजी शेड्यूल के चलते पीएम इस शादी में शिरकत नहीं कर पाए थे।

हो सकता है कि पीएम मोदी इनके रिसेप्शन पर नजर आएं और 4 मार्च को उनका काफिला हैदराबाद पहुंचे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दोनों सितारे काफी खुश हैं और शादीशुदा जिंदगी शुरु कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X